September 25, 2023 11:17 pm

शिवपुरी के प्रमुख पर्यटन स्थल क्षत्रियो पर किया आईटीबीपी जवानों ने योगाभ्यास

Traffictail

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस को लेकर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल आइटीबीपी की तैयारियां जोर-शोर से जारी

योगाभ्यास के जरिए सिखाएं जा रहे हैं योग के गुण

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। शिवपुरी में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल दूरसंचार वाहिनी के पुलिस जवानों ने सोमवार को सिंधिया घराने की ऐतिहासिक छत्रियों पर योगाभ्यास किया। शिवपुरी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक माने जाने वाली से सिंधिया घराने की ऐतिहासिक छत्रियों पर यहां आइटीबीपी जवानों ने योगाभ्यास कर लोगों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर योग कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। शिवपुरी की ऐतिहासिक सिंधिया घराने की छत्रियों पर आयोजित इस योगाभ्यास में आईटीबीपी के डीआईजी राजीव लोचन शुक्ल सहित आइटीबीपी के अधिकारी और जवान बड़ी संख्या मौजूद रहे।

गौरतलब है कि शिवपुरी में इस समय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आईटीबीपी सहित केंद्र और राज्य सरकार कर्मचारियों अधिकारियों के द्वारा योग दिवस की तैयारियां चल रही हैं। सिंधिया घराने की ऐतिहासिक छत्रियों पर योगाभ्यास को लेकर आईटीबीपी दूरसंचार वाहिनी के डीआईजी राजीव लोचन शुक्ल ने बताया कि भारतीय संस्कृति में योग का विशेष महत्व है। छत्रियों पर हमारे जवानों ने छत्रियों पर योग किया जिससे हमारे शहर की जो पुरानी धरोहर व पर्यटन स्थल हैं उनका भी प्रचार हो। योगाभ्यास में भाग लेने वाले सब इंस्पेक्टर शराफत खान ने बताया कि हमारी पूरी बटालियन ने छत्री पर योगाभ्यास किया। इस योग के जरिए हमने लोगों से ज्यादा से ज्यादा योग करने की अपील की।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer