खरगोन। जिले के बरूड थाने के भडवाली गांव के पास पिली मिट्टी की खदान धंसने से दो महिलाओं की दबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही लोगो की भीड जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से खदान में दबी महिलाओं को बहार निकाला। बताया जा रहा है म मिट्टी खोदने के दौरान अचानक खदान धंस गई। खदान के धंसने से 22 वर्षीय सोनू और 35 वर्षीय बाली की मौत हो गई। दोनो मृतक महिलाऐ ग्राम सांगवी की बताई जा रही है। घर को लिपने पोतने के लिये पिली पट्टी लेने महिलाएं पहुंची थी। बरूड पुलिस ने दोनो महिलाओं के शव बरूड अस्पताल लेकर पहुंची। दोनो का अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौपा जायेगा। पुलिस और ग्रामीणो की सूचना पर परिजन भी पहुंचे। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।