September 27, 2023 10:32 am

कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष ने अपने ही उपाध्यक्ष पर किया बेसबाल से हमला

Traffictail

उपाध्यक्ष अपोलो में कराया गया भर्ती  

बिलासपुर। बिलासपुर रामा मैग्नेटो माल के सामने दो कांग्रेस नेताओं के बीच मारपीट के दौरान यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष को गंभीर चोट पहुंची है। घायल कांग्रेस नेता का नाम विश्वजीत है। विश्वजीत मस्तूरी ब्लाक युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष है। हमला करने वाले का नाम निलेश सिंह ठाकुर है। बताया जा रहा है कि निलेश सिंह ठाकुर मस्तूरी ब्लाक युवा कांग्रेस का अध्यक्ष है।

करीब साढ़े आठ बजे के आसपास मैग्नटो माल के सामने दो कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट के दौरान कांग्रेस का एक युवा नेता को गंभीर चोट पहुंची है। घायल युवा कांग्रेस नेता का नाम विश्वजीत है। बताया जा रहा है कि विश्वजीत मस्तुरी ब्लाक युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष है।
बेसबाल के हमले में कांग्रेस नेता विश्वजीत को गंभीर चोट पहुंची है। इलाज के लिए कांग्रेस नेता को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विश्वजीत की हालत गंभीर है। मारपीट की जानकारी पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को मिली। मौके पर पहुंचकर पेट्रोलिंग पार्टी ने दोनो युवा नेताओं का झगड़ा शांत कराया। बताया जा रहा है कि अपोल में भर्ती विश्वजीत शहर के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता का बहुत करीबी है।
मामले में सिविल थाना प्रभारी परिवेष तिवारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है मामले कि जांच की जा रही है ।
जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई को अंजा्म दिया जाएगा।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer