पूरे गर्म जोशी से कार्यकर्ताओं ने बैठक को सफल बनाया

वेंकटनगर।आशीष तिवारी। ग्राम चोरभाठी निवासी समाजसेवी विजय सिंह राठौर को भाजपा आला कमान ने वेंकटनगर का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।उसी तारतम्य में विजय सिंह राठौर द्वारा कर्यसमित की बैठक की गई। जिसमे ग्रामीणों के साथ जुड़ी समस्याओं को लेकर बात और चर्चा की गई। विजय सिंह राठौर के द्वारा कोरोना काल में भी पूरे उत्साह और लगन से ग्राम पंचायत व इसके आस पास के लोगो की सेवा की गई और हर संभव प्रयास किया गया ग्रामीणों के हित में। वही आज भारतीय जनता पार्टी मंडल वेंकटनगर की कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में हुई संपन्न जिसमें अतिथि किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री श्याम नारायण शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश कुमार शुक्ला, रमेश गुप्ता, आशीष पांडे, उमाशंकर राठौर, रूपलाल मार्को, रमेश दास चौधरी, मान सिंह धुर्वे, लाला सिंह परस्ते, भैया सिंह राठौर, सुरेंद्र साहू मंडल के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष एवं कई सैकड़ों देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। और साथ ही सैकड़ों ग्रामीणों ने भी अपने युवा नेता के साथ बैठक को सफल बनाया।