June 8, 2023 11:10 am

भ्रष्टाचार की गंगा श्यामला हिल्स से बहती है- डा. गोविन्द सिंह

Traffictail

उमरिया। बृजेश श्रीवास्तव।  म. प्र. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की गंगा श्यामलाहिल्स से ही बहती है, पूरे प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार है, प्रदेश में हुई फार्मेसी काउंसिल में जमकर भष्ट्राचार किया गया, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी पुरज़ोर विरोध करेगी।

उमरिया पहुंचे म. प्र. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. गोविन्द सिंह ने फार्मेसी काउंसिल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी के द्वारा किये गए मनमानी ढंग से सदस्यों की नियुक्ति को लेकर कहा कि भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार हो गई है, तीन सदस्य अपने चहेतों को रख लिए और खुद अध्यक्ष बन गए वहीं फर्जी ढंग से मेडिकल स्टोर के लाइसेंस बांट कर करोड़ो का घोटाला किया जा रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेकर टिकट की मांग करने वाले नेताओं से वन टू वन चर्चा कि, वहीं उमरिया नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष ने करीब 2 करोड़ 26 लाख के विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए, इस दौरान भाजपा विधायक शिवनारायण सिंह भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer