June 8, 2023 11:38 am

साहू समाज का बढ़ा मान,सम्मान

Traffictail

अक्स प्रतिबिंब कार्यक्रम में हुआ सम्मान
इटारसी की सविता आर साहू वेस्ट इनरव्हील अध्यक्ष

वृद्धजनों, स्वास्थ्य सेवाओं तथा महिलाओं एवं बच्चों के लिए किए गए का कार्यों का हुआ मूल्यांकन 

इंदौर। नरव्हील क्लब 304 की चेयरमैन शशि शुक्ला द्वारा 2022..23* सत्र में किए गए कार्यों हेतु PIIWP आभा गुप्ता जी के मुख्य आतिथ्य में इनरव्हील क्लब आफ इटारसी की अध्यक्ष सविता आर साहू को बेस्ट प्रेसिडेंट का अवार्ड* इंदौर की होटल सेरेटन गार्डन में आयोजित अक्स प्रतिबिंब विशेष समारोह में प्रदानकिया गया ।साथ ही साथ क्लब सचिव सचिव मीना अग्रवाल एवं आईएसओ मीना मुरवाला को भी बेस्ट सर्विसअवार्ड प्रदान किए गए।

उल्लेखनीय है की की इनरव्हील क्लब ऑफ इटारसी द्वारा इस वर्ष बहुत ही सक्रियता के साथ महिलाओं, छात्राओं, पर्यावरण, कैंसर, शिक्षा निशक्त वृद्धजनों, स्वस्थ सेवाओं के साथ साथ बच्चों के बीच दर्जनों उल्लेखनीय प्रोजेक्ट के माध्यम से कार्य किए, जिनका मूल्यांकन किया जाकर डिस्ट्रिक्ट 304 की चेयरपर्सन शशि शुक्ला द्वारा उक्त अवार्ड प्रदान किए गए।।

मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सविता आर साहू ने उन्हें प्राप्त बेस्ट प्रेसिडेंट अवार्ड क्लब के सक्रिय सदस्य, प्रोजेक्ट में सहयोग करने वाले ,परिवारजन एवं इटारसी नगर की सुधि जनता को समर्पित किया है। जिन के सहयोग से सेवा भावी प्रकल्पो को मूर्त रूप प्रदान किया जा सका है।
,…उक्त कार्यक्रम में.वंदना समैया होशंगाबाद और रीता बवेजा भोपाल भी उपस्थित रही।
….. इनरव्हील क्लब ऑफ इटारसी की कावेरी देवी अग्रवाल गीता देवी अग्रवाल, कुशुम तिवारी नीलम खंडेलवाल, शोभा राजपूत, रेणु कोहली,मंजीत सोखी ,मनीषा साहू ने *सविता आर साहू को शुभकामनाएं प्रेषित* करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer