May 31, 2023 9:08 am

कमलनाथ का 22 मई को होगा अनूपपुर आगमन

Traffictail

अनूपपुर।  पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष फुंदेलाल सिंह मार्को ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का 22 मई 2023 को अनूपपुर आगमन हो रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री 22 मई को भोपाल से स्टेट हैंगर से 08.30 बजे रवाना होकर 09.15 बजे जबलपुर आगमन होगा। एवं जबलपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा 09.30 पर प्रस्थान कर 10.15 बजे अनूपपुर आगमन होगा 10.30 पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। तत्पश्चात 10.45 बजे मंडल सेक्टर प्रकोष्ठ सेल मीटिंग में भाग लेंगे।11.30 बजे सार्वजनिक बैठक में शामिल होंगे। 12.30 बजे अनूपपुर से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 13.15 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। जबलपुर से 13.20 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे 14.05 पर भोपाल पहुंचेंगे।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer