घर घर भाजपा का झंडा फहराएंगे भाजपाई:दिलीप पांडे
उमरिया।बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर उमरिया जिला भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता बूथों को सशक्त करने में बड़ी तन्मयता के साथ लगे हुए हैंl आज भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के ऊपर बूथ का भूत सिर चढ़कर बोल रहा हैl सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को सशक्त समृद्ध और स्वावलंबी बनाने में जुटे हुए हैंl उमरिया जिले के सभी 585 मतदान केंद्रों पर त्रिदेव के रूप में बूथ अध्यक्ष महामंत्री बीएलओ टू एवं पंच परमेश्वर के रूप में शक्ति केंद्र के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक और सोशल मीडिया आईटी के कार्यकर्ता बने हुए हैं lसभी कार्यकर्ता कल के दिन अपना टास्क लेकर अपने-अपने मतदान केंद्र के प्रवास पर रहेंगेl मतदान केंद्र एवं शक्ति केंद्र स्तर पर माननीय राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन बूथ सशक्तिकरण हेतु बूथ समिति का सत्यापन एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रम पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल ज्योतिबा फुले की जयंती बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती इन सभी कार्यक्रमों को लेकर आगामी कार्य योजना बूथ स्तर पर तय की जाएगीl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि उमरिया जिले के प्रत्येक बूथ पर पार्टी के आगामी समस्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे l उमरिया जिले का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अपने अपने घरों पर भाजपा का ध्वज लहराएंगेl पार्टी की रीति नीति और कार्य पद्धति से बूथ के समस्त कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगेl आज इन सभी विषयों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे की अध्यक्षता में उमरिया जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गईl बैठक उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष अमरपुर एवं मानपुर मंडल की बैठक पनपथा स्थित शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ली गईl आज की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देते हुए शीघ्रता के साथ संपन्न करने की बात कहीl बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष धनुषधारी सिंह राकेश द्विवेदी सुमित गौतम महामंत्री दीपक छतवानी अरुण चतुर्वेदी ब्रजेश उपाध्याय राजेंद्र विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष योगेश द्विवेदी प्रमोद साहू राजेश सिंह संतोष सिंह सुंदर यादव विमल शर्मा नागेंद्र पटेल नितिन बसानी एवं भाजपा के कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुए l
