*महिला पार्षद के प्रयास से एक दिवसीय आधार सेवा केंद्र कैंप का बनगवां में हुआ अयोजन*

*70 नागरिकों ने आधार सुविधा केंद्र का उठाया लाभ*
*बी एल सिंह*
अनूपपुर/डोला=नगर परिषद बनगवां (राजनगर) में शनिवार को वार्ड नंबर दस कि महिला पार्षद एडवोकेट श्रीमती संगीता सोनी , जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, जिला अनुपपुर, कोतमा विधानसभा प्रभारी, द्वारा मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना लाडली बहना योजना तथा शासन की अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं हेतु जिन नगर वासियों के आधार कार्ड में नाम संशोधन/ मोबाइल अपडेट /फोटो / जन्मतिथि/ जैसे आवश्यक कार्य जिन लोगो के आधार कार्डो में कमी थी। उन सभी कार्यों को देखते हुए नगर परिषद बनगवां ( राजनगर) कि पार्षद श्रीमती संगीता सोनी एवं शुभम ज्वेलर्स के संचालक अंबिकेश सोनी द्वारा एक दिवसीय आधार सेवा केंद्र का कैंप लगवाया। यह कैम्प सुबह राजीव गांधी भवन नगर परिषद परिसर के भीतर में लगा।
जो शाम तक चला। कैम्प में पूरे समय तक स्वयं पार्षद एडवोकेट श्रीमती संगीता सोनी एंव शुभम ज्वेलर्स के संचालक अंबिकेश सोनी उपस्थित रहे। कैम्प में आने वाले लोगों को इनके द्वारा आवश्यक जानकारी दी गई। आधार सुविधा कैम्प लग जाने से नगर के ऐसे लोगों को लाभ मिला जो काफी वृद्ध थे। जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। जिनके पास मनेंद्रगढ़, लेदरी, बिजुरी, कोतमा, अनुपपुर आने जाने के साधन नहीं थे। वार्ड 10 के कई अति गरीब हितग्राहियों का आधार संशोधन में जो भी शुल्क का खर्च था। उसका वार्ड पार्षद ने स्वयं शुल्क वहन किया। जिसकी नगर में सराहना की जा रही है। इस कैंप में 70 लोगों ने इसका लाभ उठाया। इस आधार सुविधा केंद्र के कैंप के लगने से आधार कार्ड में सुधार के पश्चात शासन के कई महत्वपूर्ण योजनाओं में अधिक से अधिक संख्या में नगर वासियों को स्कूल, कॉलेज, छात्रों, स्थानीय दुकानदारों , को मिलेगा। पार्षद एडवोकेट श्रीमती संगीता सोनी ने बताया कि इस प्रकार आधार सेवा केंद्र के कैम्प लग जाने से नगर के जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिला। और आगे भी आवश्यकता पड़ने पर मेरे द्वारा आधार कैंप लगवाया जाएगा। मेरी यह प्राथमिकता रहेगी, कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी पात्र लोगों को शासन कि सभी योजनाओं का लाभ मिले। कोई भी पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से न छूटने पाए।