June 8, 2023 10:59 am

मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म मामला हुआ दर्ज

Traffictail

कोतवाली थाना अंतर्गत रिश्ते को शर्मसार कर देना का मामला आया हैं। जहाँ रिश्ते के मामा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मानसिक रूप से विक्षिप्त अपने 31 वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया हैं। जिसके बाद पीड़िता ने अपनी मां के साथ महिला थाने में पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित ने अपनी मां के महिला थाने में पहुँची। जहाँ उसने बताया की उसके कमर में दर्द था। पीड़िता घर में अकेली थी। उसकी मां मजदूरी करने गई हुई थी। पीड़िता शाम को गाँव में एक व्यक्ति के यहाँ मालिश कराने गई थी। मालिश करने वाला शराब के नशे में था । वहां पहले से ही पीड़िता का मामा और एक साथी मौजूद था। वहीं बैठ कर पीड़िता को उसके मामा एवं अन्य साथी ने शराब पिलाई। शराब पिलाने के बाद वहां से तीनों चले गए। जिसके बाद मामा एवं उसके अन्य साथियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां जब रात को घर लौटी तो पीड़िता अपने घर में मौजूद नहीं थी। जिसके बाद उसके मां ने काफी खोजबीन किए, लेकिन पीड़िता का कहीं पता नहीं चल पाया। रात को लगभग 11 बजे पीड़िता शराब के नशे में घर पहुंची। जहां उसने घटना के बारे में अपने मां को नहीं बताया। सुबह वह महुआ बिनने चली गई। जब दोपहर को लौटी तो उसने पूरी घटना के बारे में अपनी मां को बताया। जिसके बाद मां ने महिला थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के कारण एवं शराब के नशे की वजह से महिला घटनास्थल के बारे में नहीं बता पा रही हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उसके साथी पूरन कुशवाहा उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया हैं। वही उसकी मामा की तलाश की जा रही हैं।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer