June 1, 2023 6:08 pm

जमीनी विवाद पर अमोल पुरा गांव में युवक को लगे बंदूक के छर्रे घायल

Traffictail

 

 

 

जमीनी विवाद पर अमोल पुरा गांव में युवक को लगे बंदूक के छर्रे घायल

पोरसा। नगरा थाना क्षेत्र के अमोल पुरा गांव के एक युवक को बंदूक से निकली गोली के छर्रे लगे हैं। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए देर रात पोरसा अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरो के द्वारा उपचार कर गंभीर हालत होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। छर्रे युवक के हाथ में लगे है। इस फायरिंग के लिए घायल युवक ने परिवार के ही भाई के बेटों पर आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानकर जांच करने की बात कह रही है।
जानकारी के मुताबिक अमोल का पूरा गांव निवासी एदल उर्फ राजू राठौर के हाथ में बंदूक से निकली गोली के छर्रे लगे। जिसे इलाज के लिए पोरसा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल राजू के मुताबिक उसके भाई के बेटों ने ही जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग की है। जिसमें छर्रे हाथ में लगे हैं। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला पुलिस को संदिग्ध लग रहा है। जिस पर पुलिस मामले में जांच के बाद मामला दर्ज करने की बात कह रही थी।

Leave a Comment

क्या वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने का फैसला सही है?
  • Add your answer