शहडोल रविवार को पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कोतवाली थाना क्षेत्र एवं सोहागपुर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया है,नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है, फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान डीएसपी मुख्यालय कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा सोहागपुर थाना प्रभारी गोहपारू थाना प्रभारी जे पी शर्मा सहित यातायात थाना प्रभारी अमित कुमार विश्वकर्मा एवं जिले के अन्य थाना प्रभारी एवं पुलिस बल इस फ्लैग मार्च में मौजूद रहा है,फ्लैग मार्च नगर के सोहागपुर थाना क्षेत्र एवं कोतवाली थाना क्षेत्र में भ्रमण की है।







