उमरिया जिले के घोरमरा टोला के ग्रामीणों ने पक्की सड़क के लिए डिप्टी कलेक्टर को सौंपा आवेदन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वर्षों से विकास से कटे हैं ग्रामीण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: “आपकी समस्या, हमारा

संकल्प” के तहत ग्राम पंचायत घुलघुली में ग्रामीणों ने उठाई आवाज; डिप्टी कलेक्टर प्रत्यूष श्रीवास्तव और CEO डॉ. प्रभांशु सिंह ने मौके पर लिया संज्ञान 
घुलघुली/उमरिया। देवलाल सिंह। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान “आपकी समस्या, हमारा संकल्प” के तहत आज 3 अक्टूबर 2026 को ग्राम पंचायत घुलघुली में एक महत्वपूर्ण भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान दल के कार्यक्रम में उमरिया के डिप्टी कलेक्टर प्रत्यूष श्रीवास्तव, जनपद पंचायत करकेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) डॉ. प्रभांशु सिंह सहित जिला प्रशासन के हर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की टीम मौजूद रही। भ्रमण के दौरान प्रशासनिक टीम को क्षेत्र की एक गंभीर बुनियादी समस्या से रूबरू होना पड़ा।

ग्राम पंचायत जरहा के अंतर्गत आने वाले घोरमरा टोला (गांव) के समस्त ग्रामीणों ने एकत्रित होकर जिला प्रशासन की टीम को एक लिखित आवेदन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से लेकर आज तक उनके गांव में पक्की सड़क (रोड) का निर्माण नहीं हो सका है। सड़क न होने के कारण हर वर्ष बरसात के मौसम में यह पूरा रास्ता भारी कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो जाता है।

*स्कूली बच्चे और मरीज भुगत रहे हैं दंश*

ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया है कि पक्की सड़क न होने का सबसे बुरा असर बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। कीचड़ और खराब रास्ते के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
*पूर्व में भी दी जा चुकी है जनसुनवाई में अर्जी*
ग्रामीणों का कहना है कि वह इस समय को लेकर पहले भी जनसुनवाई में आवेदन दे चुके हैं, लेकिन आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है। वर्तमान स्थिति में पूरा घूरमाना टोला बेहद परेशान है और खुद को विकास की मुख्य धारा से कटा हुआ महसूस कर रहा है।
*प्रशासन ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा*
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत मौके पर पहुंचे डिप्टी कलेक्टर प्रत्यूष श्रीवास्तव जी, और जनपद (CEO )डॉ प्रभास सिंह ने ने ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को बेहद संवेदनशीलता से सुना, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से विनम्र निवेदन किया है कि इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए घोरमारा टोला के लिए पक्की सड़क की स्वीकृति दी जाए और निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए। अधिकारियों ने आवेदन को रिकॉर्ड में लेते हुए संबंधित विभाग के माध्यम से इस पर त्वरित एवं उचित वैधानिक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। आवेदन सौंपते समय देवलाल सिंह, लाला सिंह ,रामलाल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, आदि उपस्थित रहे।।