कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर में विराजे गणपति का हुआ भव्य विसर्जन
छात्राओं ने बैंड-बाजे की धुन पर दी गणपति बप्पा को विदाई, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

अनूपपुर। कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर में गणेश उत्सव के दौरान छात्रावास में विराजे भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का गुरुवार को विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। इस अवसर पर परिसर का माहौल गणपति बप्पा के जयकारों से भक्तिमय नजर आया।
विसर्जन यात्रा में कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैंड-बाजे की धुन के साथ छात्राओं ने गणपति बप्पा को भव्य विदाई दी। इस दौरान परिसर में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। छात्राओं ने पारंपरिक एवं भक्तिमय माहौल में भगवान गणेश का पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

गणपति विसर्जन के अवसर पर परिसर के छात्रावास में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में आपसी सहभागिता, अनुशासन और धार्मिक आस्था की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। गणपति बप्पा की विदाई के साथ ही सभी ने अगले वर्ष फिर से गणेश उत्सव के अवसर पर बप्पा के आगमन की कामना की।








