अनूपपुर: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केदो में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केदो में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया*

अनूपपुर-जिला कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशन में आज जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो में जन्माष्टमी का पर्व उत्सव पूर्वक मनाया गया.
इसी अनुक्रम में अनूपपुर वार्ड क्रमांक 4 के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मंजूषा शर्मा, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्री मोहनलाल पटेल एवं वार्ड वासियों की उपस्थिति में जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे कृष्ण और राधा की भूमिका में उपस्थित हुई है तथा बच्चों को तिलक लगाकर सम्मान किया गया.
इस अवसर पर सभी आंगनबाड़ी केन्द्रो में विशेष भोज का आयोजन किया गया.
तथा आंगनबाड़ी केन्द्रो में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई बच्चों में उत्साह का वातावरण रहा.