क्षेत्र के एक मॉडल स्कूल में कार्यरत शिक्षक के साथ दर्दनाक मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लापता शिक्षक महेन्द्र चौधरी मछली मारने गए थे और वहां से घर लौटने के दौरान यह अप्रत्याशित और भीषण हादसा हुआ।
घटना के विवरण के मुताबिक, जब शिक्षक महेन्द्र चौधरी अपने घर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक एक सांप ने उन पर हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि सांप उन्हें खींचकर गहरे पानी में ले गया, जिससे कारण अभी तक वह लापता है
इस अचानक हुई दुर्घटना से उनके परिवार और पूरे शिक्षक जगत में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन द्वारा खोजबीन व बचाव कार्य शुरू किया गया। इस हृदयविदारक घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई स्तब्ध है।
मौके पर पुलिस के साथ एस डी आर एफ मौजूद है तलाश जारी है
कृपया कॉपी न करे निवेदन है








