अनूपपुर: संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास द्वारा ली गयी समीक्षा बैठक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

संभागीय संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास द्वारा ली गयी समीक्षा बैठक

अनूपपुर। आज दिनांक 15.07.2026 को कलेक्ट्रेट सोन सभागार अनूपपुर में नवागत संयुक्त संचालक श्री डी के सिद्वार्थ द्वारा महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों से परिचय प्राप्‍त कर विभागीय योजनाओं के संबंध में समीक्षा की गयी । समीक्षा के दौरान विभागीय समीक्षा बैठक में पोषण ट्रेकर में पर्यवेक्षकों द्वारा उपस्थिति संपर्क एप में अनिवार्यत: दर्ज किये जाने के निर्देश दिये गये तथा सी एम हेल्पंलाईन में लंबित शिकायतों पर प्रतिवेदन प्रेषित करने, प्रत्येक कार्य को तत्परता से पूर्ण कर विभाग को समस्त इंडीकेटर्स में लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिये गये । सक्षम आंगनबाडी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थायें करने जैसे बिजली, वाटर हार्वेस्टिंग पोषण वाटिका के संबंध में दिशा निर्देश दिये गये, आगामी बैठक में विस्तृत रूप से योजनावार समीक्षा किये जाने के निर्देश दिये गये । परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करने व पोषण आहार का नियमित वितरण कराये जाने तथा नवीन टी एच आर व्यवस्था को तत्काल पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये । बैठक में श्रीमती संजीता भगत जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा सहायक संचालक परियोजना अधिकारी श्री सतीश कुमार जैन जैतहरी सुश्री सीमा गांजू अनूपपुर एवं श्री दीपक मिश्रा पुष्पराजगढ के साथ विभागीय पर्यवेक्षक एवं कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे ।