अनूपपुर: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 03 अक्टूबर 2026 को तुलसी कॉलेज में आयोजित होगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

*भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 03 अक्टूबर 2026 को तुलसी कॉलेज में आयोजित होगी*

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तुलसी महाविद्यालय, अनुपपुर में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन में छात्र / छात्राओं में नैतिक, चारित्रिक एवं सास्कृतिक नवनिर्माण तथा भारतीय संस्कृति के विकास हेतु भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026-27 का आयोजन 03 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जाएगा।
इच्छुक छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हो सकतें हैं। परीक्षा हेतु कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। परीक्षा की तैयारी के लिए गायत्री शक्तिपीठ, भोपाल द्वारा अध्ययन पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी, जिसकी सहयोग राशि ₹50 प्रति पुस्तक निर्धारित है।
इच्छुक विद्यार्थी परीक्षा संबंधी जानकारी एवं पंजीयन के लिए महाविद्यालय भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं।