बच्चों! यदि मुसीबत में हो तो डायल करो चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098

अनूपपुर। आज दिनांक 11/07/2026 को श्री हर्षल पंचोली कलेक्टर एवं श्रीमती अर्चना कुमारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर के निर्देशन में श्रीमती संजीता भगत, जिला कार्यक्रम अधिकारी , महिला एवं बाल विकास द्वारा शासकीय हाई स्कूल देवरी, शासकीय प्राथमिक शाला अमलई एवं शासकीय प्राथमिक शाला बम्हनी में मिशन वात्सल्य अंतर्गत-बाल सुरक्षा, शिक्षा, बाल स्वास्थ्य, किशोर न्याय (बालकों के देखरेख एवं संरक्षण )अधिनियम 2015, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, गुड टच बेड टच (POCSO), अंतर्गत बच्चों को बताया गया कि जब कोई अंजान व्यक्ति आपको परेशान करे या शरीर के किसी भाग को छूने का प्रयास करें तो आपको उसका विरोध करना है डरना नहीं है,और जिस पर आप सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं उसे घटना की जानकारी देना है और इसकी शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कर सकते है।यह टोल फ्री नंबर हे जो २४ घंटे सातों दिन काम करता है आपके सुरक्षा , संरक्षण ,सहायता के लिए।






