अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन जप्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन  भंडारण पर रोकथाम हेतु विभागीय कार्यवाही लगातार 

 उमरिया। देवलाल सिंह। जिला कलेक्टर उमरिया श्रीमती राखी सहाय एवं जिला खनिज अधिकारी डॉ. विद्याकांत तिवारी के निर्देश पर खनिज और राजस्व अमले द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम घंघरी स्थित शासकीय भूमि से खनिज के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन की जप्ती कार्रवाई करते हुए उसे सिविल लाइन पुलिस चौकी उमरिया में शासकीय अभी रक्षा में खड़ा कराया गया है।सहायक खनिज अधिकारी श्री दिवाकर चतुर्वेदी ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि इस संपूर्ण कार्यवाही में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती रीता डेहरिया,तहसीलदार बांधवगढ़ दिलीप कुमार सोनी व हल्का पटवारी की टीम मौके से मौजूद रही ,वहीं जप्त सुदा वाहन जेसीबी मशीन पर मध्यप्रदेश खान एवं खनिज अधिनियम-2022 (अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण निवारण)के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया। सहायक खनिज अधिकारी श्री चतुर्वेदी ने कहा है कि कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी के नेतृत्व में जिले में अवैध रूप से खनिज उत्खनन एवं परिवहन तथा भंडारण पर विभागीय कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी। उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन जप्त।*

 

उमरिया-घुलघुली/ (घुलघुली से देवलाल सिंह)जिला कलेक्टर उमरिया श्रीमती राखी सहाय एवं जिला खनिज अधिकारी डॉ. विद्याकांत तिवारी के निर्देश पर खनिज और राजस्व अमले द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम घंघरी स्थित शासकीय भूमि से खनिज के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन की जप्ती कार्रवाई करते हुए उसे सिविल लाइन पुलिस चौकी उमरिया में शासकीय अभी रक्षा में खड़ा कराया गया है।सहायक खनिज अधिकारी श्री दिवाकर चतुर्वेदी ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि इस संपूर्ण कार्यवाही में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती रीता डेहरिया,तहसीलदार बांधवगढ़ दिलीप कुमार सोनी व हल्का पटवारी की टीम मौके से मौजूद रही ,वहीं जप्त सुदा वाहन जेसीबी मशीन पर मध्यप्रदेश खान एवं खनिज अधिनियम-2022 (अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण निवारण)के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया। सहायक खनिज अधिकारी श्री चतुर्वेदी ने कहा है कि कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार खनिज अधिकारी के नेतृत्व में जिले में अवैध रूप से खनिज उत्खनन एवं परिवहन तथा भंडारण पर विभागीय कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी।