सेवा भारती शिवपुरी ने किया किशोरी विकास पर ऑनलाइन प्रशिक्षण का आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

किशोरियों के संस्कार निर्माण पर सेवा भारती की वर्चुअल बैठक, आभा पाण्डेय ने दिया मार्गदर्शन

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। सेवा भारती मध्य भारत प्रांत, शिवपुरी विभाग द्वारा किशोरी विकास विषय पर आभासी बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में विभाग की दायित्ववान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मध्य भारत प्रांत की किशोरी विकास प्रमुख श्रीमती आभा पाण्डेय ने किशोरी विकास आयाम के उद्देश्य, कार्य योजना तथा नियमित केंद्र शुरू करने की प्रक्रिया पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने समाज में किशोरियों के सर्वांगीण विकास और संस्कार निर्माण के लिए नियमित गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन विभाग समन्वयक अर्जुन सिंह दांगी ने किया। उन्होंने विभाग में किशोरी विकास कार्य को और प्रभावी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। बैठक में कुल 12 महिलाओं की उपस्थिति रही। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी करते हुए आगामी समय में नियमित किशोरी विकास केंद्र प्रारंभ करने का संकल्प लिया।