
घुलघुली। देवलाल सिंह। उमरिया जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत घुलघुली के अंतर्गत ग्राम धनवाही में दो प्राथमिक पाठशाला एवं एक आंगनबाड़ी भवन संचालित थी ,जो कंचन खुली खदान में प्रभावित हो गई है।
उनका नियमानुसार मुआवजा यस ई सी सी यल
द्वारा जिला कलेक्टर महोदय के खाते में राशि जमा है। विगत चार वर्षो से स्कूल और आंगनबाड़ी बिना भवन की लग रही है। स्कूल गांव के खेर माता मंदिर में दो कमरे सामुदायिक भवन जीर्ण शीर्ण थे जिसे ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा सुधार करवा कर वैकल्पिक व्यवस्था किया गया था। और प्राथमिक पाठशाला टूटने के बाद भी मतदान केंद्र भी बनाया गया था, एवं आंगनबाड़ी भवन टूटने के बाद 4 वर्षों से एक छोटे से रंगमंच में संचालित किया जा रहा है।
उक्त विषय पर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह जी के द्वारा कई बार पत्राचार किया गया एवं ग्राम पंचायत जनों के द्वारा भी श्रीमान कलेक्टर महोदय जनसुनवाई में भी निवेदन कियागया है। इसके बाद भी आज तक कार्यवाही नहीं हुई एवं 181 में भी ग्रामीणों द्वारा किया गया है। इसके बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
ग्रामीण जनों ने अपेक्षा की है कि इस गंभीर समस्या को देखते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र आने के पहले व्यवस्था करवाने की मांग की है।






