सरस्वती आवासीय विद्यालय के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र खेलकूद में वर्ष भर विद्यालय का नाम रोशन करते ही है साथ ही बोर्ड परीक्षा में भी सबसे अधिक नंबर लाकर विद्यालय और नगर को गौरान्वित कर रहे है 10th और 12th के सभी 22 छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिसमे दसम कक्षा के विक्रांत साहू ने 92%, दिगंबर मरावी ने 92% ओम ठाकुर ने 90% अंक अर्जित किये है l
छात्रावास की दिनचर्या प्रात: 5:30 से रात्रि 10:30 तक शारीरिक, बौद्धिक रूप से तैयार किया जाता है जिसका यह परिणाम है छात्रावास के अधीक्षक राजेश त्रिपाठी जी ने इनके सफलता का श्रेय विद्यालय के समस्त आचार्य, दीदी जी एवं विद्यालय के अध्यक्ष श्रीमती बबिता सिंह जी , व्यवस्थापक श्री सुमित चौकसे जी के कुशल निर्देशन को दिया है.






