“अब ‘फट-फट’ नहीं, सीधे एक्शन!” मॉडिफाइड साइलेंसर पर अनूपपुर पुलिस की सख्त कार्यवाही मौके पर साइलेंसर की जब्ती
*🔊 “तेज आवाज पर सख्त प्रहार” — अनूपपुर पुलिस का मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान शुरू*

✍️अनूपपुर-जिले में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने हेतु अनूपपुर पुलिस के द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध *साप्ताहिक विशेष अभियान* प्रारंभ किया गया है।
अभियान के पहले ही दिन यातायात पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए *3 मॉडिफाइड साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों से साइलेंसर जब्त* किया तथा संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध एवं तेज ध्वनि उत्पन्न करने वाले साइलेंसर का उपयोग करने वालों के *विरुद्ध सख्त कार्रवाही* की जाए। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और जिले के विभिन्न स्थानों पर नियमित जांच की जाएगी।
अनूपपुर पुलिस आमजन से *अपील* करती है कि वे अपने वाहनों में केवल मानक (स्टैंडर्ड) साइलेंसर का ही उपयोग करें एवं यातायात नियमों का पालन करें, ताकि ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के साथ सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।






