पुलिसकर्मी बनकर किया डिजिटल फ्राड, बनाए मकान, खरीदे प्लाट, कार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पूछताछ में आरोपितों ने एक करोड़ से अधिक का सायबर फ्राड करना किया स्वीकार

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। शिवपुरी जिले के पिछोर पुलिस ने पुलिसकर्मी बनकर सायबर फ्राड करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा लगातार सायबर क्राइम के खिलाफ जिले में कार्रवाई की जा रही है।

डरा धमकाकर साइबर ठगी कर रही थे-

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा को 15 मार्च को सूचना मिली कि ग्राम कछौआ के जंगल में कुछ लोग पुलिसकर्मी बनकर लोगों को डरा धमका कर सायबर ठगी कर रहे थे। उक्त सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां ठाकुरदास पुत्र जहार सिंह लोधी निवासी ग्राम पारेश्वर थाना पिछोर, चंद्रशेखर पुत्र केशव सिंह लोधी निवासी ग्राम पारेश्वर थाना पिछोर, भोला उर्फ भोलू पुत्र सबरजीत लोधी निवासी ग्राम छितीपुर थाना दिनारा मिले। उक्त आरोपित लोगों से सायबर ठगी करने में लगे हुए थे। तीन आरोपित अभी फरार बताए जा रहे हैं।

तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया-

फरार आरोपियों में अचेन्द्र पुत्र बृजेश लोधी निवासी ग्राम छितीपुर थाना दिनारा, दशरथ पुत्र राम सिहं लोधी निवासी ग्राम पारेश्वर थाना पिछोर, नवल पुत्र सीताराम लोधी निवासी ग्राम गजौरा फाटा थाना पिछोर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा- 319(2),338, 308(6), 318(2),3(5) व सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2000 की धारा 66 (C) व 66(D) का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक सेन्ट्रो कार कीमती करीब 3.5 लाख रुपये, 3 ऐड्राइंड मोबाईल फोन करीब 60 हजार रुपये के जब्त किए हैं। आरोपीगण द्वारा पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा अब तक सायबर ठगी के माध्यम से लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक कमाये गये, जो उन्होंने मकान, प्लाट, वाहन, शादी समारोह तथा स्वयं के भोग विलास आदि में खर्च करना बताया, जिसके संबंध में विवेचना जारी है।