खनिज माफियाओं पर सख्त कार्रवाई, 05 वाहन जप्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उमरिया। देवलाल सिंह। जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर श्री धरणेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 05 वाहनों को जप्त किया है।
प्रभारी अधिकारी डॉ. विद्याकांत तिवारी, सहायक खनि अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, खनि निरीक्षक प्रभात कुमार पट्टा एवं प्रभारी खनि निरीक्षक एन.एस. आर्मो की संयुक्त टीम ने खनिज गिट्टी के अवैध परिवहन में 02 वाहनों को जप्त किया। जप्त वाहन क्रमांक MP54ZB1981 एवं इंजन नंबर E3330622 को वन परिक्षेत्र कार्यालय धमोखर में शासकीय सुरक्षा में रखा गया है।
इसके अतिरिक्त खनिज मुरूम के अवैध उत्खनन में 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमशः MP54ZC3204, MP54ZA7594 एवं MP54ZC3520 को जप्त कर पुलिस चौकी ताला बांधवगढ़ में सुरक्षित रखा गया है।
सभी वाहनों पर म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।