*केंद्रीय बजट 2026-27 दीर्घकालिक विकास पर केंद्रित : गौरव सिरौठिया*
अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के लोकप्रिय ,ऊर्जावान नेता, सागर जिले के पूर्व जिला अध्यक्ष तथा वर्तमान में शहडोल संभाग के संगठन प्रभारी गौरव सिरौठिया ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए इसे देश के समग्र और दीर्घकालिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
श्री सिरौठिया ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने का रोडमैप है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत यह बजट किसान, युवा, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर सृजित करने तथा मध्यम वर्ग को राहत देने जैसे कई प्रावधान शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती, उद्योगों को प्रोत्साहन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को स्थायित्व और गति दोनों प्राप्त होंगे।
गौरव सिरौठिया ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करेगा तथा आने वाले वर्षों में भारत को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बजट की प्रमुख उपलब्धियों और प्रावधानों को आमजन तक पहुंचाएं, ताकि लोग केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों से अवगत हो सकें।







