पुष्पराजगढ़ की सड़को पर किसानों का जन सैलाब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अपर नर्मदा परियोजना के खिलाफ प्रदर्शन

अनूपपुर। शोभापुर स्थित अपर नर्मदा बांध परियोजना के खिलाफ आज पुष्पराजगढ़ में हजारों की संख्या में किसान और आदिवासी सड़कों पर उतर आए। किसान संघर्ष मोर्चा पुष्पराजगढ़ के बैनर तले जुटे प्रदर्शनकारियों ने बेनीवारी तिराहा से राजेंद्रग्राम तक विशाल रैली निकालते हुए पूरे नगर को आंदोलनमय कर दिया है।
रैली के दौरान शासन विरोधी नारे गूंजते रहे, वहीं “आदिवासियों के अस्तित्व से खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारों से माहौल गरमा है। प्रदर्शनकारियों ने परियोजना को आदिवासी हितों के खिलाफ बताते हुए तत्काल निरस्त करने की मांग की है।
नगर में भारी भीड़ के चलते यातायात प्रभावित रहा, प्रशासन अलर्ट मोड पर।सभी किसान खेल मैदान राजेंद्रग्राम एकत्रित हो सभा को कर रहे संबोधित। महामहिम राष्ट्रपति के नाम बांध निरस्त करने को SDM पुष्पराजगढ़ को सौंपा जाएगा ज्ञापन।