बागेश्वर धाम हनुमान चालीसा संगठन की महिला अध्यक्ष बनी साधना, संगीता कार्यकारी अध्यक्ष बनीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई

– इकाई गठन का उद्देश्य महिलाएं भी संगठन के प्रति अपना समर्पण और सक्रियता दिखाएं

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। शिवपुरी में लगातार सक्रिय रहने के कारण साधना गुप्ता को महिला जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संगठन जिला अध्यक्ष डॉ. संजय गौतम द्वारा दी गई। कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर संगीता गौतम को प्रभार सौंपा गया। बागेश्वर धाम हनुमान चालीसा संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. संजय गौतम ने बताया कि मां केला दरबार परिसर में संगठन का – हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम – आयोजित किया गया। इसके बाद – महिला संगठन की नई कार्यकारिणी – का गठन किया गया।
इकाई का गठन करने का उद्देश्य यह है कि महिलाएं भी संगठन के प्रति अपना समर्पण और सक्रियता दिखाएं। इसी कारण नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें उपाध्यक्ष पद पर आरती शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष संगीता गौतम, उपाध्यक्ष ममता शर्मा, महामंत्री साधना शर्मा, सह मंत्री नीलिमा विश्वास, कोषाध्यक्ष तनुजा गर्ग, कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, संगठन मंत्री अनीता विश्वकर्मा, सह संगठन मंत्री नीलम शर्मा को बनाया गया है। प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सुमन तिवारी को सौंपी गई है।