देपालपुर। संदीप सेन। इंदौर से उज्जैन जाते समय शुक्रवार को गांधीनगर चौराहा, देपालपुर पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट का भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश बड़वाया ने किया। स्वागत करने वालों में सेवादल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजीव यादव, मुकेश सेन, गुलाब पटेल, जितेंद्र बड़वाया, मानसिंह नकुम, दिनेश यादव, विनोद चौधरी, संजय यादव, विनोद यादव, विनोद परमार, कमल चंदेल, राजेश मकवाना, मथुरालाल बारोड, नरेंद्र प्रजापत, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बड़वाया ने श्री पायलट को हल भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा किसानों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
