हाथ में तिरंगा लेकर निकले पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, देशभक्ति गीत व तरानों के बीच निकली तिरंगा यात्रा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शिवपुरी के सतनवाड़ा सुभाषपुरा मंडल में भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

– हाथों में तिरंगा व देश भक्ति के गीत व तरानों के बीच बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए

शिवपुरी। रंजीत गुप्ता। शिवपुरी जिले के सतनवाडा व सुभाषपुरा में बुधवार को भाजपा मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक श पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान हाथों में तिरंगा व देश भक्ति के गीत व तरानों के बीच बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
ये तिरंगा यात्रा कांकर गांव एबी रोड़ से होते हुए सतनवाड़ा गांव से निकल कर सतनवाड़ा कला पंचायत भवन पर यात्रा का समापन किया। तिरंगा यात्रा में मंडल प्रभारी नरोत्तम रावत जिला मंत्री भाजपा, दिनेश चौधरी सरपंच सतनबाड़ा,मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह धाकड़ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस मौके पर पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने अपने उद्बोधन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में सभी को जुड़कर अपने अपने घरों पर तिरंगा लगा कर संगठन एप पर डाउनलोड करें।
कार्यक्रम में जानकारी देते हुए मंडल प्रभारी नरोत्तम रावत द्वारा बताया कि हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत लोगों को राष्ट्र भक्ति की भावना से प्रेरित कर हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता के संदेश के हमें आगे बढ़ना है। भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह धाकड़ ने बताया कि हमें तिरंगा यात्रा को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाना चाहिए इस कार्यक्रम के वाद उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों, और ग्रामीण जनो को अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाना है इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा सहभागिता की गई।
इस अवसर पर अन्य अतिथि जिला भाजपा मंत्री अवतार सिंह गुर्जर, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह वैस, शिवकुमार धाकड़, राजेन्द्र राजपूत , डॉ.मंगल सिंह धाकड़, प्रकाश गुर्जर, सेवड़ा सरपंच बंटी धाकड़, राकेश धाकड़, रमेश चंद्र सेन, रामनिवास धाकड़, जशवंत धाकड़ ,कैलाश धाकड़, लोकेंद्र धाकड़, प्रहलाद शर्मा, रामकिशन खटीक, रामनरेश रावत दयाकिशन धाकड़, पिट्टू मोंगिया, गोविंद गुर्जर, कम्पी आदिवासी, सीताराम धाकड़,कमल धाकड़ व अन्य भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।